Latest News from Ludhiana & Punjab

Loading...
breaking-news-in-ludhiana

बीसीएम स्कूल लुधियाना में नए सत्र का शुभारंभ हवन यज्ञ से

Bcm school havan yagya new session ludhiana

प्रेस नोट:-दिनांँक 27 मार्च ,2026 को बीसीएम स्कूल ,फोकल प्वाइंट ,लुधियाना में नए शैक्षणिक सत्र में दाखिल हुए विद्यार्थियों का शुभारंभ ‘हवन यज्ञ’ से किया गया। यज्ञ श्रेष्ठ कर्म है । इससे विद्यार्थी पुरानी वैदिक परंपरा से जुड़े रहते हैं । इस कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्र जी मुंजाल (ट्रस्टी ,बीसीएम फाउंडेशन) थे । इस अवसर पर स्कूल डायरेक्टर श्री अमिताव घोष भी उपस्थित रहे । सर्वप्रथम श्री सुरेश चंद्र जी मुंजाल को सैपलिंग देकर उनका हार्दिक अभिनंदन किया।

समारोह के दौरान विद्यार्थियों ,अभिभावकों और अध्यापकों ने सामूहिक रूप से हवन में हिस्सा लिया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे -मुन्ने विद्यार्थियों द्वारा गायत्री मंत्र, वेद मंत्र, भजन ,आर्य समाज के नियम ,ईश प्रार्थना ,जय घोष और शांति पाठ का उच्चारण किया गया । श्री सुरेश चंद्र जी मुंजाल ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उन्हें हवन का महत्व बताया और स्कूल में आकर सीखने ,पढ़ने और मनन करने के लिए प्रेरित किया । डायरेक्टर अमिताव घोष ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रखें और उनमें टयूशन की अपेक्षा स्वयं पढ़ने की आदत डालें।

हेड अकादमिक श्रीमती सिंपल वर्मा ने नए विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का स्वागत करते हुए उन्हें अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि वे अपने बच्चों को तकनीकी मानव न बनाकर एक अच्छा इंसान बनाएं और उन्हें सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करें तभी उनका भविष्य उज्जवल बन सकेगा।

Related Breaking News

Advertisement
breaking-news-in-ludhiana
Advertisement
breaking-news-in-ludhiana
📊 India Stock Market – Live
NIFTY 50
SENSEX
⛽ Ludhiana Fuel Prices (Today)
Petrol
₹96.60 / litre
Ludhiana • approx
Diesel
₹86.90 / litre
Ludhiana • approx
CNG
₹84.00 / kg
Ludhiana • approx
LPG (14.2 kg)
₹912
Punjab • Domestic
Market charts: Investing.com • Fuel prices may vary by outlet