Latest News from Ludhiana & Punjab

Loading...
breaking-news-in-ludhiana

विधायक बग्गा ने वालंटियर मिलनी में ब्रेकफास्ट टेबल पर की विकास कार्यो पर चर्चा

Vidhayak bagga volunteer meeting development discussion ludhiana

लुधियाना
दिनेश मौदगिल
विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा ने विधायक-वालंटियर मिलनी के तहत के वार्ड-92 वार्ड-68 के डिवैल्मैंट योद्धाओ की टीम के साथ ब्रेकफास्ट कर डिवैल्पमैंट के कार्यो की प्रगति रिपोर्ट में चर्चा की। स्थानीय सलेम टाबरी स्थित विधायक मुख्यालय में आयोजित मिलनी में वार्ड पार्षद बिट्टू भारद्वाज व पार्षद पुष्पिन्द्र भनोट बिट्टू के नेतृत्व में वार्ड में अग्रणी भूमिका निभाने वाली 200 से ज्यादा गणमान्य शख्शियतें मौजूद रही।

विधायक बग्गा ने पिछले चार वर्ष के बतौर विधायक कार्यकाल में दोनो वार्डो में करवाए विकास कार्यो पर फीड बैक लिया। विधायक बग्गा ने पिछली सरकारो के समय विकास को चुनावी वर्ष से जोडऩे की प्रवृति को आम आदमी पार्टी सरकार के कार्यकाल में बदलने की निति से अवगत करवाते हुए कहा अरविन्द केजरीवाल व मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आप सरकार ने पहले चार वर्षो में विकास के द्वार खोले व अब पांचवे वर्ष में विकास कार्यो का रिव्यू कर जनता से फीड बैक लेकर बाकी बचे विकास कार्यो की रुपरेखा तैयार करनी शुरु की है।

बैठक में मौजूद वार्ड-92 व वार्ड-68 के डिवैल्मैंट योद्धाओ की टीम से आग्रह किया कि वह हर घर का दरवाजा खटखटा कर डिवैल्पमैंट की फीड बैक लेकर जनमानस की जरुरत के अनुसार बाकी बचे विकास कार्यो की रिपोर्ट तैयार करें।

इस दौरान आप के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने आनलाइन बैठक में शामिल होकर पार्टी वालंटियरो से सीधे बातचीत कर सरकार की नितियो को घर-घर तक पंहुचाने का आहवान किया। पार्षद बिट्टू भारद्वाज व पार्षद पुष्पिन्द्र भनोट बिट्टू ने वार्ड में हुए करोड़ो रुपये के विकास कार्यो पर विधायक बग्गा का आभार व्यक्त करते हुए कहा विकास ही आम आदमी पार्टी सरकार का मकसद है। इस अवसर पर पार्षद अमन बग्गा, गौरव बग्गा सहित अन्य भी उपस्थित रहे।

Related Breaking News

Advertisement
breaking-news-in-ludhiana
Advertisement
breaking-news-in-ludhiana
📊 India Stock Market – Live
NIFTY 50
SENSEX
⛽ Ludhiana Fuel Prices (Today)
Petrol
₹96.60 / litre
Ludhiana • approx
Diesel
₹86.90 / litre
Ludhiana • approx
CNG
₹84.00 / kg
Ludhiana • approx
LPG (14.2 kg)
₹912
Punjab • Domestic
Market charts: Investing.com • Fuel prices may vary by outlet