लुधियाना 11 मार्च
दिनेश मौदगिल
प्रसिद्ध गायक मनी औजला का नया गाना नेम मनी अभी हाल ही में रिलीज़ हुआ और रिलीज़ होते ही इस गीत ने धूम मचा दी है और पंजाबी म्यूजिक लवर्स ने इस गीत को काफी पसंद किया है। यह गीत दुबई की खूबसूरत लोकेशंस में फिल्माया गया है। इसे गाने के साथ साथ लिखा भी उन्होंने खुद ही है। ऑलराउंडर कलाकार मनी औजला एक गायक होने के साथ साथ एक अच्छे गीतकार और म्यूजिक डायरेक्टर भी हैं। अपने प्रशंसकों को अपने गीतों का इंतजार करवाने वाले मनी औजला का कहना है कि अब वह अपने प्रशंसकों को गीत का इंतजार नहीं करवाएंगे बल्कि जल्दी जल्दी कुछ दिनों बाद ही अपने नए गीत रिलीज़ करेंगे।
प्रसिद्ध पत्रकार अजायब के पुत्र हैं मनी: कलाकारी क्षेत्र में ऊँचाइयों को छुने वाले मनी औजला एक प्रसिद्ध पत्रकार अजायब सिंह औजला के पुत्र हैं और मनी का मानना है कि उनके पिता जी के कारण घर का माहौल ऐसा था कि उन्होंने गायकी लाइन को चुना। इसके बाद सबसे पहले मनी ने हरभजन मान के साथ शुरुआत की और इसके बाद अमरिंदर गिल, मलकीत सिंह व कई अन्य प्रसिद्ध गायकों के साथ कोर्स किया। सभी गायकों से प्राप्त ज्ञान को अपने दिमाग में रखा। उनका कहना है कि अमरिंदर गिल काफी सुलझे हुए इंसान हैं और उनसे काफी कुछ सीखने को मिला। उनकी कलाकारी देखकर मेरे दिल को बहुत सकून मिलता है।
यो यो हनी सिंह भी रहें हैं दिल के करीब: यो यो हनी सिंह के ग्रुप माफिया मंडीर के अहम गायक रहे मनी औजला का मानना है कि वह शुरू से ही इस ग्रुप का हिस्सा रहे और ग्रुप के पहले शो से अंतिम शो तक इकट्ठे शोज़ किए और उस समय इतने शो किए कि नींद भी जहाज़ों में पूरी करनी पड़ती थी। जितना भी ग्रुप के साथ काम किया बहुत अच्छा रहा। उन्होंने कहना है कि उस समय ग्रुप में से उनकी हनी सिंह के साथ सबसे अच्छी बॉन्डिंग थी और रोजाना इकट्ठे ही ट्रैवल करते थी। उस समय वह मेरे सबसे करीबी थे।
सफलता के समय भी जमीन से जुड़े रहना चाहिए: मनी औजला का मानना है कि जब सफलता मिलती है तो शोहरत दिमाग पर चढ़ती है मगर उस समय शोहरत को दिमाग पर हावी नहीं होने देना चाहिए बल्कि सफलता के समय भी अपने दिमाग का प्रयोग करके जमीन के साथ जुड़े रहना चाहिए। इसी से आपको ओर अधिक सफलता हासिल होती है। मनी ने कहा कि मेहनत करो, आगे बढ़ो और सफलता के साथ जिंदगी को इन्जॉय करो।
मनी औजला के नए गीत नेम मनी ने मचाई धूम
Facebook
Linkedin
Twitter
Pinterest
City Ludhiana News
Facebook
Linkedin
Twitter
Pinterest
Related Breaking News
Advertisement
Advertisement
📊 India Stock Market – Live
NIFTY 50
SENSEX
⛽ Ludhiana Fuel Prices (Today)
Petrol
₹96.60 / litre
Ludhiana • approx
Diesel
₹86.90 / litre
Ludhiana • approx
CNG
₹84.00 / kg
Ludhiana • approx
LPG (14.2 kg)
₹912
Punjab • Domestic
Market charts: Investing.com • Fuel prices may vary by outlet