Latest News from Ludhiana & Punjab

Loading...
breaking-news-in-ludhiana

हर बेटी में विद्यमान है मां आदि शक्ति का उज्जवल स्वरुप : महंत प्रवीण चौधरी

Beti adi shakti mahant praveen chaudhary navratri yagya ludhiana1

Beti adi shakti mahant praveen chaudhary navratri yagya ludhiana4मां बगलामुखी धाम में विशेष यज्ञ के साथ संपन हुआ चैत्र नवरात्रा उत्सव

लुधियाना : मां बगलामुखी धाम में विशेष यज्ञ के साथ नवरात्रा उत्सव को विश्राम दिया गया। महंत प्रवीण चौधरी जी की तरफ से उच्चारित मंत्रो के साथ सैंकड़ो भक्तों ने यज्ञ में आहुतियां डाल सामूहिक रुप से कंजक पूजन कर मां भगवती का आर्शीवाद लिया। महंत प्रवीण चौधरी जी ने कंजक पूजन के महत्व से अवगत करवाते हुए कहा नवरात्रों में कंजक पूजन का तभी लाभ होगा जब हम धरातल पर बेटियो के साथ-साथ बहूओ का भी सम्मान करेंगे। हर बेटी में आदि शक्ति का उज्जवल स्वरुप विद्यमान है। बेटियो के बिना घर परिवार अधूरा है। बेटी का स्नेह, बेटी का सम्मान जीवन को स्वर्ग बना देता है।

Beti adi shakti mahant praveen chaudhary navratri yagya ludhiana3

इस दौरान भक्तो ने मां भगवती के चरणों में प्रार्थना करते हुए कहा सब पर अपनी कृपा बनाएं रखे। हर घर में सुख स्मृद्धि का प्रकाश फैले और बेटियो का स्नेह ऐसे ही जीवन को रोशन करता रहे। इससे पूर्व महिला संकीर्तन मंडल ने संगीतमय धुनो पर खेडदियां दाती दे दरबार कंजका खेडदियां…., मेरे घर आई मां शेरां वाली मां… प्रस्तुत भजनों के माध्यम से भाव विभोर किया। आरती के साथ यज्ञ को विश्राम दिया गया। मां भगवती को अर्पित भोग प्रसाद के रुप में वितकित हुआ।

Beti adi shakti mahant praveen chaudhary navratri yagya ludhiana2

इस अवसर पर मनप्रीत छतवाल, कर्ण शांडिल्या,सुनील महाजन, रमन घई,जतिन्द्र सूद,मोहित सूद,राणा रणजीत सिंह, सुधीर महाजन,गौरव कालिया,जतिन सूद,परमवीर चौधरी,संदीप सूद, सुनील हांडा,नरिंदर सिंगला, इकबाल सिंह ,बलजीत त्रिखा, गौतम सचदेवा, नरिंन्द्र महाजन,तरुण चौधरी, अंकुश सिंगला,चेतन टंडन, साहिल सिंगला, राज सोंलकी,पंकज गुप्ता ,दीपक गर्ग, दिनेश रल्ली, वरूण जैन, मनीष गुप्ता, विजय गुप्ता, रमन शर्मा, आदित्य गुप्ता,वरुण चोपड़ा, तुषार बंसल, धीरज गुप्ता,जनकराज सिंगला,बौबी मक्कड़, नितेश सूद,राकेश पासी ,गुनीत खैरा, अजय जैन, रविन्द्र सिंह वालिया, तेजिन्द्र मिगलानी, वरुण दत्त, भूपिन्द्र सिंह,वेद लूथरा, सुनील हांडा, वरूण शर्मा,पवन पारिक, अनुज वधवा, आशूतोष, प्रदीप टाटा सहित अन्य भी उपस्थित रहे।

Related Breaking News

Advertisement
breaking-news-in-ludhiana
Advertisement
breaking-news-in-ludhiana
📊 India Stock Market – Live
NIFTY 50
SENSEX
⛽ Ludhiana Fuel Prices (Today)
Petrol
₹96.60 / litre
Ludhiana • approx
Diesel
₹86.90 / litre
Ludhiana • approx
CNG
₹84.00 / kg
Ludhiana • approx
LPG (14.2 kg)
₹912
Punjab • Domestic
Market charts: Investing.com • Fuel prices may vary by outlet