Latest News from Ludhiana & Punjab

Loading...
breaking-news-in-ludhiana

लुधियाना के राहुल की पंजाबी फिल्म मिठ्ठा जहर रिलीज़ के लिए तैयार

Ludhiana rahul kalia punjabi film mithha zehar release2
Ludhiana rahul kalia punjabi film mithha zehar release1
राहुल कालिया

लुधियाना
दिनेश मौदगिल
शहर के युवा राहुल कालिया जल्द ही बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे। राहुल आने वाली पंजाबी फिल्म मिठ्ठा जहर में लीड रोल निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म बनकर तैयार हो चुकी है और रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म की खास बात यह है कि इस फिल्म में लीड रोल निभाने के साथ-साथ इस फिल्म की कहानी को लिखा भी राहुल कालिया ने ही है। फिल्म के निर्माता और निर्देशक बलविंदर कालिया है, जबकि को प्रोड्यूसर अनीता कालिया है।

फिल्म की कहानी देगी खास संदेश
बलविंदर ने बताया कि यह फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज की जा रही है। उन्होंने बताया कि फिल्म का विषय कुछ हटकर है और यह फिल्म एक खास संदेश देती है कि वर्तमान माहौल में जल्द अमीर बनने के चक्कर में शार्टकट रास्ते अपनाने का अंत बुरा ही होता है। फिल्म की शूटिंग चंडीगढ़ के अलावा पंजाब के लुधियाना, खरड़ और फगवाड़ा में की गई है। फिल्म में अभिनेत्री रूह संघा, पूनम सूद, करम कौर सहित रंजीत रियाज, रविंद्र मंड, चमकौर एस सोहल, पाली मांगट आदि ने भी अहम रोल निभाया है।

बड़े पर्दे पर राहुल की यह पहली फिल्म
उन्होंने बताया कि राहुल इससे पहले कुछ शॉर्ट फिल्में कर चुके हैं और बड़े पर्दे पर यह उनकी पहली फिल्म है। 28 वर्षीय राहुल ने एमबीए की पढ़ाई की है और उनकी सोच यह है कि विदेश जाने की बजाय पंजाब की धरती पर ही मेहनत करके तरक्की की जाए। फिल्म का संगीत सुनील वर्मा ने दिया है। बलविंदर ने कहा कि पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में नए विषयों पर फिल्में बननी चाहिए ताकि इंडस्ट्री को ओर बल मिल सके तथा दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हो सके।

Related Breaking News

Advertisement
breaking-news-in-ludhiana
Advertisement
breaking-news-in-ludhiana
📊 India Stock Market – Live
NIFTY 50
SENSEX
⛽ Ludhiana Fuel Prices (Today)
Petrol
₹96.60 / litre
Ludhiana • approx
Diesel
₹86.90 / litre
Ludhiana • approx
CNG
₹84.00 / kg
Ludhiana • approx
LPG (14.2 kg)
₹912
Punjab • Domestic
Market charts: Investing.com • Fuel prices may vary by outlet