Latest News from Ludhiana & Punjab

Loading...
breaking-news-in-ludhiana

लुधियाना विधानसभा हलका पूर्वी: भाजपा की टिकट के इच्छुक मजबूती के साथ पेश कर रहे दावेदारी

Ludhiana

लुधियाना
दिनेश मौदगिल
पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के मध्य नजर पंजाब की सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने जहां अपनी कमर कस ली है, वहीं विभिन्न पार्टियों के विधानसभा हल्कों के इच्छुक टिकट के दावेदारों ने भी अपना जोर लगाना शुरू कर दिया है। अगर बात भाजपा की की जाए तो गृहमंत्री अमित शाह की मोगा रैली के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी जोश देखने को मिल रहा है और अमित शाह की पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद भाजपा के इच्छुक उम्मीदवार पूरी तरह से एक्टिव हो चुके हैं।

अगर बात लुधियाना के विधानसभा हलका पूर्वी की की जाए तो इस क्षेत्र में वैसे तो भाजपा के टिकट के इच्छुक दावेदारों की एक लंबी लिस्ट होगी मगर इस क्षेत्र में भाजपा के कुछ मजबूत दावेदारों ने अपनी मजबूत दावेदारी की ताल ठोकने के लिए जमीनी स्तर पर जनसंपर्क अभियान भी शुरू कर दिया है। इस हलके में भाजपा अपने दम पर पहली बार अकेले चुनाव लड़ने के लिए तैयार है और भाजपा की टिकट के इच्छुक दावेदारों की इस क्षेत्र में एक लंबी कतार है मगर सूत्रों के मुताबिक पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष जतिंदर मित्तल का नाम भी इस लिस्ट में मजबूती से शामिल है।

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस में लंबा समय रहे कुछ नेता जो पिछले कुछ वर्षों से भाजपा में शामिल हैं, वह भी मजबूती से टिकट की दावेदारी की इच्छा रखते हैं। जिनमें पंजाब भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष लीना टपारीया भी टिकट के दावेदारों में शामिल है। इसी तरह पार्षद पति विपन विनायक और पार्षद पल्लवी विनायक भी इस टिकट की दावेदारी के लिए अपना जोर लग रहे हैं और मजबूती के साथ टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक इस चुनावी जंग की तैयारी के लिए इन नेताओं ने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान भी शुरू कर दिया है।

Ludhiana east bjp ticket claimants 2027
पल्लवी विनायक

पल्लवी विनायक दूसरी बार बनी पार्षद
भाजपा की ओर से टिकट के इन इच्छुक दावेदारों में पार्षद पल्लवी विनायक भी मजबूती के साथ दावेदारी कर रहीं हैं क्योंकि वह लगातार दूसरी बार उस वार्ड से पार्षद बनीं हैं जिस वार्ड में कांग्रेस या भाजपा का अभी तक कोई पार्षद नहीं बन सका था। पल्लवी ने 2018 में पहली बार कांग्रेस की तरफ से नगर निगम चुनाव में जीत का परचम लहराया था। उससे पहले इस वार्ड में कभी कांग्रेस ने जीत नहीं हासिल की थी। इसके बाद इस बार उन्होंने भाजपा में शामिल होकर चुनाव लड़ा और फिर से जीत हासिल की।

Ludhiana east bjp ticket claimants 2027
लीना टपारीया

लीना टपारीया भी हैं मजबूत दावेदार
वहीं पंजाब भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष लीना टपारीया भी इस टिकट के लिए मजबूत दावेदारी पेश कर रहीं हैं। वह शिक्षा जगत के साथ भी पुरानी जुड़ी हुई हैं।

इसके अलावा वह इससे पहले लुधियाना महिला कांग्रेस की प्रधान भी रहीं हैं और कुछ वर्षों से वह भाजपा में शामिल होकर पूरी मेहनत के साथ पार्टी के कार्यों में व्यस्त रह रहीं हैं।

 

Ludhiana east bjp ticket claimants 2027
विपन विनायक

विपन विनायक भी दावेदारी में हैं मजबूत
ऐसे ही इस हल्के से भाजपा की टिकट के दावेदारों में एक प्रमुख विपन विनायक का नाम भी शामिल है। विपन विनायक एक व्यापारी नेता होने के कारण क्षेत्र के व्यापार जगत में भी अपनी एक अलग पहचान रखते हैं, वहीं वह लंबा समय कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़े रहे और पिछले कुछ वर्षों से वह भाजपा में हैं और पार्टी की योजना मुताबिक हर कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर शामिल हो रहे हैं वो भी पूरी मेहनत और लगन के साथ।

चुनावों के पास किस उम्मीदवार को टिकट मिलेगी यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा मगर जमीनी स्तर पर नेताओं ने अपना टिकट की दावेदारी के काम शुरू कर दिया है।

Related Breaking News

Advertisement
breaking-news-in-ludhiana
Advertisement
breaking-news-in-ludhiana
📊 India Stock Market – Live
NIFTY 50
SENSEX
⛽ Ludhiana Fuel Prices (Today)
Petrol
₹96.60 / litre
Ludhiana • approx
Diesel
₹86.90 / litre
Ludhiana • approx
CNG
₹84.00 / kg
Ludhiana • approx
LPG (14.2 kg)
₹912
Punjab • Domestic
Market charts: Investing.com • Fuel prices may vary by outlet