Latest News from Ludhiana & Punjab

Loading...
breaking-news-in-ludhiana

कैबिनेट मंत्री अरोड़ा को “शहीद भगत सिंह मेमोरियल अवॉर्ड” से किया सम्मानित 

Cabinet minister sanjeev arora shaheed bhagat singh memorial award ludhiana
लुधियाना
दिनेश मौदगिल
बीते दिनों कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने शहर में लगभग 1.74 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे विकास प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी दिखाई, जिसमें चिल्ड्रन्स डे मल्टी-पर्पस स्पोर्ट्स पार्क, सीवर लाइन बिछाना और शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के नाम पर लाइब्रेरी बनाना शामिल है। इसी सिलसिले में आज मंत्री अरोड़ा को आत्म नगर के विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू, पार्षद परमिंदर सोमा और जनरल सेक्रेटरी रेशम सिंह सग्गू ने शहीद भगत सिंह मेमोरियल अवॉर्ड से सम्मानित किया। इस समय चरनजीत सिंह विश्वकर्मा, इन्द्रजीत सिंह नवयुग्ग, रणजीत सिंह मठाड़ू आदि विशेष तौर पर उपस्थित थे।
इस मौके विधायक सिद्धू और रेशम सिंह सग्गू ने राज्य सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि जहां मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शहर के कई तरह के विकास कामों को प्राथमिकता दी, वहीं लाइब्रेरी का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखना शहीदों के प्रति उनकी ऊंची और पवित्र सोच को दिखाता है। उन्होंने कहा कि पब्लिक लाइब्रेरी समाज में बहुत बड़ी भूमिका निभाती हैं। ये न सिर्फ ज्ञान तक पहुंच आसान बनाती हैं, बल्कि लोगों में पढ़ने की इच्छा और सोचने-समझने की शक्ति को भी बढ़ावा देती हैं। यहां लोगों को मुफ्त किताबें, रिसर्च मटीरियल और डिजिटल रिसोर्स मिलते हैं, जिससे हर उम्र के लोग अपना ज्ञान बढ़ा सकते हैं, अपने करियर की तैयारी कर सकते हैं और अपने सपने पूरे कर सकते हैं।
इस मौके पर  सग्गू ने कहा कि यह अच्छी पहल न सिर्फ पढ़ने के मौके देती है, बल्कि समाज से जुड़ने, लगातार सीखने और खुद के विकास के लिए एक मजबूत नींव भी देती है। इस मौके पर युवराज सिंह सिद्धू, पार्षद जसमीत सिंह नोनी, सुरिंदर कल्याण, सोहन सिंह गोगा, जगदीप रिंकू, कमल कपूर सदस्य खत्री बोर्ड पंजाब सरकार, विपन कुमार, सोशल मीडिया इंचार्ज गुरप्रीत सिंह राजा , राजिंदर सिंह सरहाली, रणधीर सिंह दहेले, ओबीसी चेयरमैन अवतार सिंह कंडा, सोनी, बलविंदर सिंह गोरा, जगदीप सिंह लोटे, सुखविंदर सिंह जगदेव, नीलम लखनपाल, सुखविंदर सिंह दहेले, अमरजीत सिंह लाडी, शरद, महिंदर सिंह डब्बू, नरिंदर मल्होत्रा एकुकर, अर्सदीप बिल्ला, अंगद कंडा, अवतार सिंह चाने, रचना मल्होत्रा बास्केटबॉल कोच आदि इलाका निवासी मौजूद थे।

Related Breaking News

Advertisement
breaking-news-in-ludhiana
Advertisement
breaking-news-in-ludhiana
📊 India Stock Market – Live
NIFTY 50
SENSEX
⛽ Ludhiana Fuel Prices (Today)
Petrol
₹96.60 / litre
Ludhiana • approx
Diesel
₹86.90 / litre
Ludhiana • approx
CNG
₹84.00 / kg
Ludhiana • approx
LPG (14.2 kg)
₹912
Punjab • Domestic
Market charts: Investing.com • Fuel prices may vary by outlet