आर्य कॉलेज के पी.जी. विभाग, कॉमर्स एवं बिज़नेस मैनेजमेंट के विद्यार्थियों ने बी.कॉम पाँचवें सेमेस्टर के विश्वविद्यालय परिणामों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कॉलेज का नाम रोशन किया है।
श्रृष्टि अग्रवाल ने विश्वविद्यालय में 9वां स्थान प्राप्त किया तथा कॉलेज में प्रथम स्थान हासिल किया। कार्तिक वर्मा ने कॉलेज में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि दृष्टि धवन ने तृतीय स्थान हासिल किया। कॉलेज के सचिव डॉ. एस. एम. शर्मा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। प्रिंसिपल डॉ. सूक्ष्म अहलूवालिया ने विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पित प्रयासों की सराहना की। विभागाध्यक्ष मैडम शैलेजा आनंद ने भी विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें आगे भी कड़ी मेहनत कर और ऊँचाइयाँ हासिल करने के लिए प्रेरित किया।