Latest News from Ludhiana & Punjab

Loading...
breaking-news-in-ludhiana

खन्ना पुलिस की एक ओर सराहनीय पहल, नशा मुक्त मीट मार्केट इलाके में “घर-घर संपर्क मुहिम शुरू

Khanna police ghar ghar sampark muhim nasha mukt meat market

एसएसपी ने 150 से ज्यादा बच्चों को बांटी स्टेशनरी और किताबें

खन्ना
दिनेश मौदगिल
सिविल और पुलिस प्रशासन द्वारा पहले ही नशा मुक्त घोषित किए गए मीट मार्केट इलाके में खन्ना पुलिस ने एक नई और सराहनीय पहल करते हुए “घर-घर संपर्क मुहिम” शुरू की है। कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद की मौजूदगी में इस इलाके को गोद लेकर नशा मुक्त बनाने का ऐलान किया गया था, जिसके बाद अब सिविल और पुलिस प्रशासन इस लक्ष्य को जमीन पर पूरा करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया की अगुवाई में चल रही इस मुहिम ने लोगों के दिलों में पुलिस के प्रति नया भरोसा पैदा किया है।

Khanna police ghar ghar sampark muhim nasha mukt meat market2

इस अभियान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि पुलिस पारंपरिक तरीकों से हटकर सीधे लोगों के घरों तक पहुंच रही है। एसएसपी खुद सादे कपड़ों में मीट मार्केट इलाके में पहुंचे और घर-घर जाकर परिवारों से बेहद सहज और अपनत्व भरे अंदाज में बातचीत की। इस दौरान लोगों को खुलकर अपनी समस्याएं साझा करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें कहा गया कि वे नशे के खिलाफ इस लड़ाई में पुलिस का साथ दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत साझा करें। पुलिस ने यह भी भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। इस मुहिम का उद्देश्य केवल कानूनी कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों के साथ विश्वास का मजबूत रिश्ता बनाना भी है।

एसएसपी और उनकी टीम ने बच्चों के साथ भी विशेष रूप से समय बिताया। बच्चों से बातचीत कर उन्हें अच्छे भविष्य के लिए प्रेरित किया गया और सही दिशा में आगे बढ़ने की शिक्षा दी गई। इसके अलावा एसएसपी ने बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करने के मकसद से 150 से ज्यादा बच्चों को ड्राइंग बुक्स, प्रेरणादायक किताबें और कहानी की पुस्तकें भी वितरित कीं। इससे बच्चों में रचनात्मकता बढ़ेगी और वह नकारात्मक गतिविधियों से दूर रहेंगे।

Khanna police ghar ghar sampark muhim nasha mukt meat market3

इलाके के लोगों ने पुलिस के इस मानवीय और दोस्ताना रवैये की खुलकर सराहना की। उनका कहना है कि पहले पुलिस से बात करने में झिझक होती थी, लेकिन अब पुलिस खुद उनके दरवाजे पर आकर उनकी बात सुन रही है, जिससे भरोसा काफी बढ़ा है। स्थानीय लोगों ने एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया की विशेष रूप से प्रशंसा की। यह मुहिम केवल एक कार्रवाई नहीं, बल्कि समाज में साझा जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। खन्ना पुलिस की यह पहल अन्य इलाकों के लिए भी प्रेरणा बन रही है।

Related Breaking News

Advertisement
breaking-news-in-ludhiana
Advertisement
breaking-news-in-ludhiana
📊 India Stock Market – Live
NIFTY 50
SENSEX
⛽ Ludhiana Fuel Prices (Today)
Petrol
₹96.60 / litre
Ludhiana • approx
Diesel
₹86.90 / litre
Ludhiana • approx
CNG
₹84.00 / kg
Ludhiana • approx
LPG (14.2 kg)
₹912
Punjab • Domestic
Market charts: Investing.com • Fuel prices may vary by outlet