Latest News from Ludhiana & Punjab

Loading...
breaking-news-in-ludhiana

मोगा में अमित शाह की रैली दिखाएगी राज्य में भाजपा की ताकत

789068

लुधियाना 12 मार्च
दिनेश मौदगिल
पंजाब के आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए पंजाब की हर राजनीतिक पार्टियों ने चुनावी मैदान में जोर लगाना शुरू कर दिया है और राजनीति का यह मैदान चुनावी खेल के लिए तैयार है। वहीं इस बार भाजपा भी पंजाब में सरकार बनाने के लिए पूरा दमखम लगाएगी। विधानसभा चुनाव को देखते हुए 14 मार्च को पंजाब के मोगा में शक्ति प्रदर्शन के लिए विशाल रैली रखी गई है। इस रैली में गृह मंत्री अमित शाह विशेष तौर पर जनसभा को संबोधित करेंगे।

500 बसें व सैंकड़ों कारें लुधियाना से जाएंगी: वहीं दूसरी ओर जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान का कहना है कि भाजपा 14 मार्च को पंजाब के मोगा में अमित शाह की “बदलाव रैली” के लिए पूरी ताकत से मैदान में उतरेगी। उन्होंने बताया कि यह *बदलाव रैली* राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए शुरुआती प्रचार अभियानों में से एक है।

भाजपा जिला अध्यक्ष धीमान ने बताया कि मोगा के किल्ली चहल गांव में आयोजित यह रैली पार्टी की संगठनात्मक शक्ति और राज्य में बढ़ते प्रभाव का एक सशक्त संदेश देंगी।भाजपा जिला अध्यक्ष धीमान ने बताया कि लुधियाना से 500 बसें व सैंकड़ों की संख्या में कारें भी रैली में जायेंगी। इसके लिए भाजपा के हर मंडल/सर्कल प्रधान की व मंडलों के प्रभारियों की ड्यूटियां लगाई गई है।

Related Breaking News

Advertisement
breaking-news-in-ludhiana
Advertisement
breaking-news-in-ludhiana
📊 India Stock Market – Live
NIFTY 50
SENSEX
⛽ Ludhiana Fuel Prices (Today)
Petrol
₹96.60 / litre
Ludhiana • approx
Diesel
₹86.90 / litre
Ludhiana • approx
CNG
₹84.00 / kg
Ludhiana • approx
LPG (14.2 kg)
₹912
Punjab • Domestic
Market charts: Investing.com • Fuel prices may vary by outlet