राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होंगे पंजाब सहित देश के 20 से ज्यादा राज्यों के प्रतिनिधि
लुधियाना
दिनेश मौदगिल
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा पंजाब व चडीगढ़ की विशेष बैठक विधानसभा के पूर्व स्पीकर व महासभा के संरक्षक राणा के. पी के गृह निवास पर आयोजित हुई। राणा के.पी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र सिंह तंवर व पंजाब अध्यक्ष डिंपल राणा विशेष तौर पर उपस्थित रहे । बैठक के दौरान अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा पंजाब व चडीगढ़ इकाई की तरफ से 17 जून को महाराणा प्रताप जंयति मनाने की रुपरेखा तैयार की गई।
महाराणा प्रताप जयंति समारोह की जानकारी देते हुए राणा केपी ने कहा पंजाब व चंडीगढ़ से सैंकड़ो सदस्य शामिल होंगे। वहीं समाज के बुद्धिजीवी, गणमान्यों सहित विभिन्न संगठनो के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। महेन्द्र सिंह तंवर ने महाराणा प्रताप को क्षत्रिय समाज का गौरव बताते हुए कहा देश भर में युवा पीढ़ी अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के साथ जुड़ रही है।
चंडीगढ़ में आयोजित समारोह में देश के 20 से ज्यादा राज्यों से प्रतिनिधि शामिल होंगे। डिंपल राणा ने राज्य स्तरीय समारोह की जानकारी देते हुए कहा एक दिवसीय समारोह में पंजाब भर से युवा कार्यकर्ता शामिल होकर अपने पूर्वज महाराणा प्रताप को जयंति पर नमन कर आर्शीवाद लेंगे। हिन्दी-पंजाबी गीतो से जुड़े कलाकार महाराणा प्रताप की शौर्य से भरपूर गाथाएं प्रस्तुत करेंगे। स्कूली छात्र भारतीय संस्कृति पर आधारित गीत, गजल, सिक्टे व बायोग्राफी पेश करेंगे।