-
कहा: पंजाब सरकार लोगों को बुनियादी सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध
लुधियाना : विधानसभा क्षेत्र लुधियाना दक्षिण से विधायक राजिंदर पाल कौर छीना द्वारा आज ग्यासपुरा में मिनी गार्डन के साथ लगती गली के निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया गया।
विधायक छीना ने बताया कि यह इस क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों के पूरा होने से क्षेत्र के निवासियों को बड़ी सुविधा मिलेगी और बुनियादी ढांचा और अधिक मजबूत होगा।
इस अवसर पर स्थानीय निवासियों को संबोधित करते हुए विधायक राजिंदर पाल कौर छीना ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों को बुनियादी सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और लुधियाना दक्षिण क्षेत्र में विकास कार्य लगातार जारी हैं।
उन्होंने कहा कि हर वार्ड में लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कार्य किए जा रहे हैं ताकि किसी भी क्षेत्र में कोई कमी न रह जाए।
उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में भी इसी तरह विकास कार्य तेजी से जारी रहेंगे और लोगों की सेवा में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।