Latest News from Ludhiana & Punjab

Loading...
breaking-news-in-ludhiana

भाजपा जिला कार्यालय में 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

Bjp 47th foundation day ludhiana celebration

स्थापना दिवस के मौके पर भाजपा के सीनियर नेताओं को भाजपा ने किया सम्मानित

लुधियाना
दिनेश मौदगिल
भाजपा लुधियाना के जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान की अध्यक्षता जिला कार्यालय में पार्टी का झंडा फहराकर 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर भाजपा के राज्य सभा सांसद सतनाम सिंह संधू विशेष रूप से स्थापना दिवस के मौके पर सामारोह में शामिल हुए। जिला पदाधिकारियों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करा स्थापना दिवस की बधाई दी।

इस मौके पर भाजपा सांसद सतनाम संधू ने कहा कि भाजपा का गठन आज से 46 साल पहले 1980 में हुआ था। भारतीय जनता पार्टी आज 47वीं वर्षगांठ मना रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने महापुरुषों पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी अटल बिहारी बाजपेई से प्रेरणा लेती है। 2 सांसदों से 303 सांसदों का सफर पूरा कर भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनितिक पार्टी बन कर उभरी है और इस बार पंजाब में भी भाजपा की सरकार बननी लगभग तय है।

Bjp 47th foundation day ludhiana celebration1

इस बार पंजाब भाजपा के कार्यकर्ता इतिहास रचने का संकल्प लेकर संकल्पित हो चुके है। इस मौके पर भाजपा के नेताओं जिसमें प्राण भाटिया,जगदीश शर्मा,विनोद कालिया,कमल गोसाई,वेद बहल,जगदीश बिंद्रा,भूषण वर्मा, राकेश गोयल,बिहारी लाल सिंगला,रामपाल भेम ,जसवंत सालदी,राधे श्याम खत्री, पीयूष कांत जैन,इंद्रजीत वर्मा,अशोक लूम्बा,सरदार तरनजीत सिंह,विजय सूरी,बलदेव पाठक,तरसेम लाल जैन,जगन्नाथ चोपड़ा को सम्मानित किया।

इस अवसर पर भाजपा सांसद सतनाम सिंह संधू ने बताया कि आज से करीब 46 साल पहले 6 अप्रैल,1980 को देशभर के प्रमुख जनसंघ नेताओं की बैठक हुई, और नई भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई। चुनाव चिह्न कमल घोषित किया गया और पार्टी का संविधान बनाने का काम शुरू हुआ। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी का पहला अधिवेशन मुंबई के माहिम इलाके में हुआ। सभी वरिष्ठ नेतृत्व ने लाखों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सर्वसम्मति से जनसंघ के तीन बार अध्यक्ष रहे अटल बिहारी वाजपेई को राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया। भाजपा नेताओं ने कहा कि उस वक्त अपने पहले अध्यक्षीय भाषण में अटल ने कहा, “अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा”।

Related Breaking News

Advertisement
breaking-news-in-ludhiana
Advertisement
breaking-news-in-ludhiana
📊 India Stock Market – Live
NIFTY 50
SENSEX
⛽ Ludhiana Fuel Prices (Today)
Petrol
₹96.60 / litre
Ludhiana • approx
Diesel
₹86.90 / litre
Ludhiana • approx
CNG
₹84.00 / kg
Ludhiana • approx
LPG (14.2 kg)
₹912
Punjab • Domestic
Market charts: Investing.com • Fuel prices may vary by outlet