लुधियाना : यूएसपीसी जैन पब्लिक स्कूल ने अपना 39वां स्थापना दि’वस 4 अप्रैल 2026 को बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया । इस समारोह की भव्यता हमारे सम्मानित स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों और प्रधानाचार्या श्रीमती विनी मल्होत्रा जी की गरिमामयी उपस्थिति से बढ़ गई। इस पावन दिवस पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत सर्वशक्तिमान के आशीर्वाद अर्थात नवकार मंत्र के जाप के साथ की गई। शिक्षकों और छात्रों ने इस शुभ अवसर पर मेरी भावना ,नवकार मंत्र का पाठ, भजन, भाषण और काव्य पाठ आदि विशेष प्रार्थना सभा में प्रस्तुत किए गए| हमारे प्रबंधन समिति के सदस्यों ने इस अवसर पर सभी शिक्षकों एवं छात्रों को भगवान महावीर स्वामी जी के आदर्शो पर चलने एवं उनके गुणों को जीवन में आत्मसात करने हेतु प्रेरित किया| प्रधानाचार्या जी ने सभी को 39 वर्ष पूरे होने पर शुभकामनाएँ दी और बताया कि यह सभी का एक सहयोगात्मक प्रयास था जिसने स्कूल को अपने अस्तित्व के शिखर पर पहुँचाया। यह आयोजन भक्ति, प्रतिभा और कृतज्ञता का अद्भुत संगम रहा, जिसने संस्था के मूल्यों एवं उपलब्धियों का उत्सव मनाया तथा शिक्षा में उत्कृष्टता के प्रति उसके निरंतर समर्पण को भी दर्शया। उत्सव का समापन प्रसाद वितरण के साथ किया गया।