आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा व्यापारी समुदाय के खिलाफ कर थोपने की कड़ी निंदा करते हुए घोषणा की कि अकाली दल सरकार बनने पर राहत योजना को वापिस लाया जाएगा
प्रधानमंत्री से मध्य पूर्व के युद्ध क्षेत्र में फंसे भारतीयों को निकालने की अपील
समराला, 01मार्च: शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज घोषणा की है कि अकाली दल 2027 में पंजाब में सत्ता संभालने के तत्काल बाद विश्व स्तरीय कौशल विश्वविद्यालय स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
पार्टी के पंजाब बचाओ अभियान के तहत एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि विश्वविद्यालय से प्रत्येक जिले में एक काॅलेज उससे संबद्ध होगा। उन्होने कहा,‘‘ हम हर साल एक लाख नौजवानों को कौशल शिक्षा प्रदान करने का मकसद रखेंगें। उद्योग इस अभियान का अभिन्न अंग होगा और नौजवानों को उनकी जरूरत के अनुसार प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि उन्हे रोजगार मिल सके। मुझे पूरा भरोसा है कि पंजाब के विकास का यही रास्ता है। हम पहले से ही एल एंड टी के साथ समन्वय में मुक्तसर में एक पायलट योजना चला रहे हैं और इसे पूरे राज्य में लागू करेंगें।’’
बादल ने व्यापारियों के खिलाफ टैक्स थोपने के लिए आम आदमी पार्टी की कड़ी आलोचना की है। उन्होने कहा,‘‘ व्यापारियों को जीएसटी छापों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि कर अधिकारियेां को टारगेट दिए गए हैं इसीलिए वे लगातार दुकानों पर छापें मार रहे हैं और कारोबारियों पर भारी जुर्माने लगाएं जा रहे हैं।’’ उन्होने कहा कि अकाली दल सरकार के गठन के बाद तुरंत इसे रोक दिया जाएगा। उन्होने कहा,‘‘ राहत योजना, जिसमें एकमुश्त कर निर्धारित किया गया था, उसे दोबारा लागू किया जाएगा और कराधान अधिकारियों को व्यापारिक प्रतिष्ठानों में जाने से रोक दिया जाएगा।’’
दिल्ली की सभी पार्टियों पर निशाना साधते हुए बादल ने कहा कि न तो कांग्रेस और न ही आम आदमी पार्टी और न ही भाजपा राज्य के लोगों के हितों की रक्षा के लिए चिंतित हैं। उन्होने कहा,‘‘ वे केवल कार्यकाल संभालने आते हैं।’’ उन्होने कहा कि इसके ठीक विपरीत अकाली दल इसके बिल्कूल विपरीत है क्योंकि पार्टी हमेशा सुख-दुख में उनके साथ खड़ी रही है । उन्होने कहा,‘‘ भले ही राज्य विधानसभा में अब हमारे पास केवल तीन विधायक हैं, फिर भी हम पिछले साल विनाशकारी बाढ़ के दौरान आपके साथ खड़े रहे हैं, जब केंद्र और आम आदमी पार्टी दोनों ने आपका साथ छोड़ दिया था।’’ उन्होने पंजाबियों से अकाली दल को पूरे दिल से समर्थन दने की अपील करते हुए कहा कि अब उनके पास प्रयोग कर जोखिम उठाने का समय नही है।
बादल ने यह भी घोषणा की कि अकाली दल सरकार उन सभी किसानों को टयूबवैल कनेक्शन उपलब्ध कराएगी जो इस सुविधा से वंचित हैं। उन्होने कहा,‘‘ हम युवाओं को उद्यमी बनने में सक्षम बनाने के लिए 1 लाख रूपये प्रति किलो की दर से आटा और दालें उपलब्ध कराने और कमजोर वर्गों की बेटियों की शादी के लिए सहायता राशि बढ़ाकर 1 लाख रूपये की जाएगी।’’
बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बादल ने कहा कि मध्यपूर्व में बसे पंजाबियों ने युद्ध क्षेत्र में फंसे होने के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सबसे अधिक प्रभावित देशों से सभी भारतीयों को निकालने के लिए तत्काली कदम उठाने की अपील की है। उन्होने जोर देकर कहा,‘‘ हवाई रास्ते खुलते ही इस संबंध में एक विशेष हवाई परिवहन अभियान शुरू किया जाना चाहिए।’’
अकाली दल अध्यक्ष ने समराला के पार्टी के कार्यकर्ताओं और पंजाबियों के प्रति आभार व्यक्त किया, जिन्होने पंजाब बचाओ रैली को अभूतपूर्व समर्थन दिया है। उन्होने समराला हलका इंचार्ज परमजीत सिंह ढ़िल्लों द्वारा की गई कड़ी मेहनत की भरपूर सराहना की , जिससे इस हलके में पार्टी को काफी मजबूती मिली है।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री डाॅ. दलजीत सिंह चीमा, कुलदीप कौर कंग, सरबजीत सिंह झिंझर , यादविंदर सिंह यदू और परमजीत सिंह ढ़िल्लों ने भी सभा को संबोधित किया और अपने विचार साझा किए।