Latest News from Ludhiana & Punjab

Loading...
breaking-news-in-ludhiana

बजट में अल्पसंख्यकों की अनदेखी पर भड़का मसीह समुदाय

लुधियाना, क्रिश्चियन नेशनल फ्रंट (सीएनएफ) की जिला स्तरीय डेलीगेशन मीटिंग का हैबोवाल स्थित यीशू दरबार चर्च में आयोजन किया गया। इस मीटिंग में मसीह समुदाय के डेलीगेट्स ने पंजाब और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कड़ा रोष व्यक्त किया। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ राज्य उपाध्यक्ष तरसेम सांगला और स्टेट राज्य महासचिव पा. भरपूर जस्सी ने जिलाध्यक्ष जेम्स राजन के सहयोग से की। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष लॉरेंस चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
मीटिंग में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि पंजाब सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में अल्पसंख्यकों (माइनॉरिटी) के लिए कोई विशेष प्रावधान नहीं किया गया है। डेलीगेट्स ने कहा कि बजट में कम्युनिटी के आर्थिक, सामाजिक और एजुकेशनल विकास के लिए किसी भी ठोस प्रस्ताव का न होना यह साबित करता है कि सरकार अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव कर रही है। मसीह समुदाय ने इसे अपनी अनदेखी करार देते हुए कहा कि सरकार की नीतियां उनके प्रति नकारात्मकता दर्शाती हैं। इसके साथ ही, देश के गृह मंत्री अमित शाह द्वारा पंजाब में धर्म परिवर्तन को लेकर दिए गए बयान की भी कड़ी निंदा की गई। समुदाय का मानना है कि ऐसे बयान संविधान के आर्टिकल 25 के तहत मिले धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन हैं और केवल वोटों के ध्रुवीकरण के लिए दिए जा रहे हैं।
मीटिंग के दौरान कब्रिस्तानों के लिए जमीन की कमी, रिज़र्वेशन, बच्चों की बेहतर एजुकेशन, पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी, बेघर लोगों के लिए घर और येरुशलम तीर्थयात्रा जैसे बुनियादी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। डेलीगेट्स ने एकमत होकर निर्णय लिया कि अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अब वे पॉलिटिकल पावर की ओर कदम बढ़ाएंगे। इसके लिए जल्द ही एक नई पॉलिटिकल पार्टी बनाने पर विचार किया गया, ताकि 27वें असेंबली इलेक्शन में समुदाय अपनी आवाज मजबूती से उठा सके।
इस अवसर पर संगठन को मजबूती देने के लिए पा. कुलदीप को लुधियाना जिला उपाध्यक्ष और विशाल मान को जिला महासचिव नियुक्त किया गया। मीटिंग में पा. कुलवंत स्टेट सेक्रेटरी, गुरबाज कोऑर्डिनेटर पंजाब, जेम्स राजन, पा. दर्शन प्रेसिडेंट मालेरकोटला, पा. रवि पॉल, पा. संपौल संगरूर, पा. कुलवीर पीटर प्रेसिडेंट नवांशहर, पा. संजय प्रेसिडेंट बरनाला, पा. राज कुमार, संदीप मैथ्यू, पा. बख्शीश, हीरा सिंह, नज़र मसीह, अर्श गिल, अभिषेक गिल, जॉय गिल, जोश गिल, सौरव, गुरदित सिंह, जॉनसन, रबल जेम्स, जॉन बत्रा, बंटी कुमार धुरी, गुरसेवक और शौकी सहित बड़ी संख्या में समुदाय के प्रतिनिधि शामिल हुए।

Related Breaking News

Advertisement
breaking-news-in-ludhiana
Advertisement
breaking-news-in-ludhiana
📊 India Stock Market – Live
NIFTY 50
SENSEX
⛽ Ludhiana Fuel Prices (Today)
Petrol
₹96.60 / litre
Ludhiana • approx
Diesel
₹86.90 / litre
Ludhiana • approx
CNG
₹84.00 / kg
Ludhiana • approx
LPG (14.2 kg)
₹912
Punjab • Domestic
Market charts: Investing.com • Fuel prices may vary by outlet