लुधियाना। ग्रीन लैंड कॉनवैंट स्कूल, सैक्टर-32, चण्डीगढ़ रोड में विद्यार्थियों में प्रकृति और पर्यावरण के
प्रति जागरूकता और प्रेम विकसित करने,रंगों के माध्यम से सोचने, कल्पना करने और
सृजन करने की क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से “स्टोन पेंटिंग गतिविधि” का आयोजन
किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी कल्पनाशक्ति और कलात्मकता का सुंदर प्रदर्शन किया।
उन्होंने पत्थरों पर सब्ज़ियाँ, फल, कैक्टस, पक्षी, जानवर तथा प्रकृति और वन्य जीवन से
प्रेरित विभिन्न विषयों पर मनमोहक चित्र बनाए।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विनीता सानन जी ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना
करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियाँ न केवल कला और सृजनात्मकता को प्रोत्साहित करती
हैं, बल्कि बच्चों में धैर्य, एकाग्रता और आत्मविश्वास भी विकसित करती हैं।उन्होंने बच्चों के
उत्साह, लगन और कल्पनाशीलता की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी तरह नए
विचारों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विद्यार्थियों को उनकी रचनात्मकता और प्रयास के लिए प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
ग्रीन लैंड कॉनवैंट स्कूल, सैक्टर-32, चण्डीगढ़ रोड में आयोजित स्टोन पेंटिंग गतिविधि
Facebook
Linkedin
Twitter
Pinterest
City Ludhiana News
Facebook
Linkedin
Twitter
Pinterest
Related Breaking News
Advertisement
Advertisement
📊 India Stock Market – Live
NIFTY 50
SENSEX
⛽ Ludhiana Fuel Prices (Today)
Petrol
₹96.60 / litre
Ludhiana • approx
Diesel
₹86.90 / litre
Ludhiana • approx
CNG
₹84.00 / kg
Ludhiana • approx
LPG (14.2 kg)
₹912
Punjab • Domestic
Market charts: Investing.com • Fuel prices may vary by outlet